अल-आलम की एक रिपोर्ट के अनुसार बहरैन में ऑले ख़लीफा की अदालत ने अनुचित फैसलों का सिलसिला जारी रखते हुए मानवाधिकार कार्यकर्ता और अब्दुल हादी ख्वाजा की बेटी ज़ैनब ख़्वाजा को सात साल कैद की सजा सुनाई है। बहरैन में ऑले खलीफा की अदालत ने मानवाधिकार कार्यकर्ता ज़ैनब ख़्वाजा को इस देश के राजा का अपमान करने के आरोप में सात साल कैद की सजा सुनाई है जबकि ज़ैनब ख़्वाजा यहां सात दिन पहले ही एक बच्चे का जन्म हुआ है। ग़ौरतलब है कि ज़ैनब ख़्वाजा चौदह अक्टूबर से बहरैन के राजा का अपमान करने के जुर्म में जेल में अत्याचार सहन कर रही थीं जिन्हें ऑले ख़लीफा के सुरक्षा अधिकारियों ने 19 नवंबर को डिलिवरी की वजह से आज़ाद किया था। याद रहे कि बहरैन में जनता पर ऑले ख़लीफा की शाही सरकार का बर्बर उत्पीड़न बदस्तूर जारी है जबकि बहरैन की जनता भी इसके खिलाफ़ अपने विरोध प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं।
6 दिसंबर 2014 - 20:21
समाचार कोड: 656438
अल-आलम की एक रिपोर्ट के अनुसार बहरैन में ऑले ख़लीफा की अदालत ने अनुचित फैसलों का सिलसिला जारी रखते हुए मानवाधिकार कार्यकर्ता और अब्दुल हादी ख्वाजा की बेटी ज़ैनब ख़्वाजा को सात साल कैद की सजा सुनाई है।